Girl in a jacket
HomeBreaking Newsगुब्बारे से 10 वर्षीय बच्चे की मौ'त

गुब्बारे से 10 वर्षीय बच्चे की मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः यूपी के अमरोहा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10 साल के एक बच्चे की जान गुब्बारा फुलाते समय चली गई। बच्चे की मौत से साथ में खेल रहे उसके दोस्त काफी सहम गए और फिर उनलोगों ने मृतक के परिजन को सूचित किया। दरअसल, पूरा मामला यूपी के अमरोहा जिले के एक छोटे से गांव खाईखेड़ा का है, जहां एक 10 साल का बच्चे अपने कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था।

खेल खेल में वह मुंह से गुब्बारे फुलाने लगा। गुब्बारे फुलाते समय अचानक बैलून झटके से उसके मुंह में चला गया, जिससे उसकी सांस की नली चोक कर गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह छटपटा कर जमीन पर गिर गया। बच्चे को इस तरह छटपटाता देख उसके दोस्त सहम गए और फिर उनलोगों ने बच्चे के परिजन को सूचित किया। सुचना मिलते ही बच्चे के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम बॉबी था जो कक्षा 5 का छात्र था। और उसके पिता का नाम पप्पू है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -