Girl in a jacket
HomeHaryanaकार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

कार के सामने आया सांभर, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: वीरवार सुबह जीरकपुर शिमला नेशनल हाईवे चंडी मंदिर कैंट एरिया के पास एक कार के सामने सांभर आ गया। इसके कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई और सांभर भी घायल हो गया। जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह अंबाला से अपने घर पिंजौर की ओर जा रहे थे।

अचानक हाईवे की दूसरी ओर से सांभर छलांग मार कर उनकी कार से टकराया हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक बाल-बाल बच गया। इस हादसे के बाद सांभर सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़ा है और उसके मुंह से खून निकलने लगा।

घटना की जानकारी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -