Girl in a jacket
Homeरद्द किए 3 कानून को लेकर फिर MP Kangana Ranaut ने...

रद्द किए 3 कानून को लेकर फिर MP Kangana Ranaut ने दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडी: भाजपा सांसद कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में रह रही है। दरअसल, कंगना द्वारा लगातार विवादित बयान दिए जा रहे है। हालांकि भाजपा के आला अधिकारी भी कंगना को विवादित बयानों से बचने की अपील कर चुके है। लेकिन अब फिर से केंद्र द्वारा रद्द किए 3 कृषि कानूनों को लेकर कंगना ने बयान दिया है। बीजेपी सांसद ने कहा “किसानों के हित के लिए कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए। इसके लिए किसानों को ही आगे आना पड़ेगा।”

कंगना रनौत ने कहा हो “सकता है ये विवादित बयान हो लेकिन किसान हमारे देश के विकास का प्रमुख हिस्सा हैं। केवल कुछ एक राज्यों ने इन कृषि कानूनों को लेकर आपत्ति जताई थी।” भाजपा सांसद ने कहा “मैं किसानों से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि इन कृषि कानूनों को वापस लाने के लिए वह खुद आगे आएं और इनकी मांग करें।” कंगना रनौत ने यह बयान अपने लोकसभा क्षेत्र मंडी के गोहर उपमंडल के ख्योड़ में 8 दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कंगना ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कंगना के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। इन काले कानून की वापसी अब कभी नहीं होगी, चाहे नरेंद्र मोदी और उनके सांसद जितना जोर लगा लें। सोशल मीडिया X पर कांग्रेस ने कहा, “किसानों पर लादे गए 3 काले कानून वापस लाने चाहिए। BJP की सांसद कंगना रनौत ने ये बात कही। देश के 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए, तब जाकर मोदी सरकार की नींद टूटी और ये काले कानून वापस हुए। अब BJP के सांसद फिर से इन कानून की वापसी का प्लान बना रहे हैं।”

कंगना ने कहा, “देश के विकास में किसान मजबूर स्तंभ हैं। मैं चाहती हूं कि वो खुद ऐसी अपील करें. मैं सबके सामने हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि वो ऐसी मांग करें।” बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान भी कंगना रनौत ने एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी। हाल ही में इसी विवादित बयान को लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था।

वहीं कंगना रनौत ने कहा “बहुत-सी गलत खबरों को फैलाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है। पूरा देश इस बात को कहता है कि कंगना देश की इकलौती ऐसी बेटी है जो अपना नुकसान करके देश के लाभ के बारे में सोचती है। सभी लोग अपने लाभ के बारे में पहले सोचते हैं लेकिन मैं देश के लाभ के बारे में सोचती हूं। आज अपना करियर बर्बाद कर सिक्योरिटी लेकर घूम रही हूं और देश की बेटियों के हित के बारे में बोल रही हूं। टुकड़े गैंग के खिलाफ मैं अकेली खड़ी हूं और यह देश देख रहा है। लोगों का मुझे मुश्किल की घड़ी में पूरा साथ मिला है। जब भी मुझ पर कोई संकट आया तो पूरा देश मेरा साथ खड़ा था।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -