नई दिल्ली : हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुनील कोरकू ने रविवार को जहर निगल लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम रहटगांव क्षेत्र में उसका सुराग मिला तो एसपी अभिनव चौकसे ने 200 पुलिसकर्मी खोजबीन में लगा दिए और खुद भी जंगल में डेरा डाले रहे। इस दौरान ड्रोन से जंगल में सर्चिंग कराई।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस वारदात के बाद नजरपुरा के पास के खेतों में छिप गया था। यहीं खेत में रखी जहरीली दवा पास रख ली और पुलिस पकड़ने पहुंची तो जहर निगल लिया। मेडिकल जांच में जहर खाने की पुष्टि हुई तो उसे भोपाल रेफर किया गया। इधर, बच्ची की हालत में 6 दिन बाद भी सुधार नहीं है। वह दर्द से परेशान है।
दरअसल, हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में आरोपी ने 23 सितंबर को करीब 8.40 को पड़ोस में रहने वाली 5वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार शाम को ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डाक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है। उसकी मानसिक अवस्था में काफी बदलाव है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन जरूरत होने पर जांच की जाएगी।

