Girl in a jacket
Homeपुलिस गिरफ्त में आरोपी ने निगला जहर, 5 साल की बच्ची के...

पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने निगला जहर, 5 साल की बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुनील कोरकू ने रविवार को जहर निगल लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम रहटगांव क्षेत्र में उसका सुराग मिला तो एसपी अभिनव चौकसे ने 200 ‎‎पुलिसकर्मी खोजबीन में लगा दिए और खुद भी जंगल‎ में डेरा डाले रहे। इस दौरान ड्रोन से जंगल में सर्चिंग कराई।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस वारदात के बाद नजरपुरा के पास के खेतों में छिप गया था। यहीं खेत में रखी जहरीली दवा पास रख ली और पुलिस पकड़ने पहुंची तो जहर निगल लिया। मेडिकल जांच में जहर खाने की पुष्टि हुई तो उसे भोपाल रेफर किया गया। इधर, बच्ची की हालत में 6 दिन बाद भी सुधार नहीं है। वह दर्द से परेशान है।

दरअसल, हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में आरोपी ने  23 सितंबर को करीब 8.40 को पड़ोस में रहने वाली 5वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार शाम को ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डाक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है। उसकी मानसिक अवस्था में काफी बदलाव है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन जरूरत होने पर जांच की जाएगी।

 

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है। बताया कि आरोपी के मामा का घर हमारे सामने ही है। आरोपी बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने दुकान ले गया। वहां से आरोपी उसे नदी तरफ ले गया है। पता चला तो परिजन घबरा गए और खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे तो बच्ची वहां बच्ची दर्द से कराह रही थी। चीखते हुए उसने आप बीती बताई और फिर अचेत हो गई।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -