Himachal Govt
Haryana Govtविकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का किया आह्वान

विकसित भारत क्विज में युवाओं की भागीदारी का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। ‘‘माय भारत’’ पोर्टल के माध्यम से आयोजित इस पहल में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। ‘विकसित भारत क्विज’ 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं में भारत के प्रति ज्ञान, जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार करने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से भारतीय विविधता, देश की उपलब्धियों, विकास तथा विकसित भारत/2047 की परिकल्पना से जुड़े विषयों पर युवाओं के सामान्य ज्ञान एवं समझ का परीक्षण किया जाएगा।

चैलेंज ट्रैक के दौरान युवाओं को भविष्य का शासन, शहरी विकास एवं नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा, जनसांख्यिकीय लाभांश, मानव पूंजी एवं युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, उद्यमिता एवं हरित विकास, जनजातीय नेतृत्व, समावेशी विकास, नवाचार, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, रोजगार क्षमता, डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में देश की युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। क्विज के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

सफाई अभियान 2.0′ को 12 सितंबर तक बढ़ाया गया: Harjot Singh Bains

चंडीगढ़: लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से आज(मंगलवार) को नगर परिषद मेहतपुर बसदेहडा में वरिष्ठ नागरिकों के...