Himachal Govt
Punjab Govtसफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ाया गया: Harjot Singh Bains

सफाई अभियान 2.0′ को 12 सितंबर तक बढ़ाया गया: Harjot Singh Bains

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: लोगों के भरपूर जनसहयोग और 83 प्रतिशत से अधिक नागरिक शिकायतों के निपटारे का हवाला देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज बताया कि राज्य स्तरीय ‘सफाई अभियान 2.0’ को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। एम.सी. भवन में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि इस अभियान के तहत ‘एम-सेवा’ ऐप के माध्यम से अब तक 6459 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 5407 (83% से अधिक) का निपटारा किया गया है।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना स्वच्छता और सफाई असंभव है।

उन्होंने कहा कि सरकार अब इस चल रहे अभियान के अलावा नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य के लिए 12 सितंबर से अगले चार शनिवार को गैर-सरकारी संगठनों, मार्केट ऐसोसीएशनों, युवा क्लबों, धार्मिक संगठनों और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सहयोग से चलने वाले चार ‘मेगा सफाई अभियानों’ का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभियान के दौरान अथक प्रयासों के लिए विधायकों, उपायुक्तों, नगर निगम आयुक्तों, पार्षदों और स्वच्छता कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभियान की समाप्ति के बाद स्थायी रूप से समाप्त किए गए कूड़े के बड़े ढेरों (जी.वी.पी.) की तस्वीरें सबूत के रूप में एक विस्तृत डेटा विश्लेषण के साथ पेश की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा, “यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और हमारे युवाओं की ऊर्जा के साथ, पंजाब शहरी स्वच्छता में एक नया मानदंड स्थापित करेगा।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

Ludhiana News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में कल बंद का ऐलान, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ हुए मामले के...

Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के मामले में कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः लुधियाना शहर के जालंधर बाईपास चौक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से हुए छेड़छाड़ के...

Punjab News: खड़ी Platina बाइक चोरी,मामला दर्ज,देखें वीडियो

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...