Himachal Govt
Haryana Govtमहिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : CM Saini

महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की शिल्पकार : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधि बदलाव की केवल साक्षी नहीं, बल्कि बदलाव की शिल्पकार हैं। महिलाएं जब निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी करती हैं तो उनकी आवाज के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की आकांक्षाएं भी निर्णय के केंद्र तक पहुंचती हैं। महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय और प्रभावी भागीदारी लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, समावेशी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘She Is A Change Maker’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी, ओडिशा विधानसभा की स्पीकर सुरमा पाढ़ी भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला नया आत्मविश्वास

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। जन-धन खातों से लेकर मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम हुआ है।

‘चेंज मेकर’ का संदेश तभी सार्थक होगा, जब कार्यशाला में हुए विचार-विमर्श का प्रभाव नीतियों और जनजीवन में दिखाई दे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिला जनप्रतिनिधियां यहां प्राप्त अनुभवों को अपने-अपने राज्यों में प्रभावी रूप से लागू करेंगी और लोकतंत्र को अधिक संवेदनशील, समावेशी एवं परिणामकारी बनाने में योगदान देंगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल...

मैहतपुर बसदेहड़ा में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...

Punjab News: खड़ी platina बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

फगवाड़ा: शहर से एक बाइक चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित नितीन ने बताया कि वह...

100 दिन बाद कैब चालकों का प्रदर्शन समाप्त, चारों कंपनियों के लाइसेंस निलंबित, देखें वीडियो

चंडीगढ़: एक जून से शुरू हुआ कैब चालकों का प्रदर्शन आखिरकार सौ दिन बाद समाप्त हो गया। चंडीगढ़ में...

Jalandhar News: पुलिस टीम ने Gourav Medicos पर मारी रेड, भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी...

निजी अस्पताल में रात्रि चोरी, ताले तोड़कर अंदर घुसे अज्ञात चोर

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के तहत दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की...