ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सदर ऊना क्षेत्र में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बसाल स्थित पुराने होशियारपुर रोड पर घालूवाल पुल के समीप दबिश देकर सूरज निवासी घालूवाल के कब्जे से ₹2,000 की नकदी और पर्ची-दड़ा सट्टा बरामद किया।
आरोपी के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

