Himachal Govt
Nationalगाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत; जाट गैंग पर...

गाय चोरी के शक में युवक को पीटा, मौत; जाट गैंग पर आरोप, जांच शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः लसूड़िया थाना क्षेत्र की निरंजनपुर बस्ती में गाय चोरी की शक में एक युवक को घर से ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

लसूड़िया पुलिस मंगलवार शाम करीब 6 बजे घायल चंदर (35) पुत्र बाबूलाल लोहार निवासी देवास नाका को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी। रात करीब 12.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सूरज जाट, रोहित, कुणाल सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चंदर के परिजनों ने बताया कि रोहित, कुणाल समेत कुछ युवक उसके घर पहुंचे थे। आरोप है कि वे चंदर को यह कहकर अपने साथ ले गए कि उससे सिर्फ बात करनी है। बाद में परिजनों को वह गंभीर घायल हालत में मिला।

मामले की शुरुआत गाय और बछड़े के गायब होने की शिकायत से हुई थी। भूरा ने पुलिस को बताया कि पंचवटी गेट पर उसकी दूध डेयरी है। पास के खाली प्लॉट में उसने गाय और बछड़े को बांध रखा था। 7 सितंबर की रात दोनों वहीं बंधे थे, लेकिन अगले दिन वे गायब मिले।

भूरा अपने दोस्त बिट्‌टू यादव के साथ उनकी तलाश में निकला। दोनों को गाय और बछड़ा देवास नाके पर मेट्रो मॉल के पास बंधे मिले। इसी दौरान चंदर से विवाद हुआ। आरोप है कि आसपास मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बाद में बिट्‌टू उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सूरज जाट और उसके भाई लखन पर परदेशीपुरा और एमआईजी थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूर्व सभापति राजेंद्र राठौर के यहां गोली चलाने के मामले में भी सूरज आरोपी रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

खैर लकड़ी की तस्करी के आरोपी के Police की Raid, 81 लाख बरामद, देखें वीडियो

महासमुंद: पुलिस ने खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और...

2 सांडों का आतंक, दुकान में जमकर की तोड़फोड़, मालिक और नाती ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

फतेहपुरः हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में शाम...

सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में हादसे के बाद पांचवीं...

किन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

आगराः सिकंदरा थाना पुलिस के पास एक किन्नर से...

Punjab News: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाकर Highway और Service Lane की बंद, देखें Live

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर...

खैर लकड़ी की तस्करी के आरोपी के Police की Raid, 81 लाख बरामद, देखें वीडियो

महासमुंद: पुलिस ने खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) से जुड़े मामले में आरोपी...

2 सांडों का आतंक, दुकान में जमकर की तोड़फोड़, मालिक और नाती ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

फतेहपुरः हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में शाम करीब 7:30 बजे दो सांडों की लड़ाई देखने को मिली।...

सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में हादसे के बाद पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। बिल्डिंग के मालिक, बेस्टमेंट में कंस्ट्रक्शन कर...

किन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

आगराः सिकंदरा थाना पुलिस के पास एक किन्नर से बेबफाई के मामला सामने आया है, जहां किन्नर का आरोप...