Himachal Govt
LudhianaPunjab News: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाकर Highway और...

Punjab News: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाकर Highway और Service Lane की बंद, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज द्वारा आज शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है। ऐसे में बीते दिन ही सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शहर को बंद रखने का आहवान किया गया था। समाज के लोगों द्वारा कुछ देर में जालंधर बाईपास चौक जाम किया गया। दूसरी ओर कमिश्नरेट पुलिस की और से जालंधर बाईपास चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि बंद के दौरान किसी भी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो। मौके पर एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर मौजूद ने कहा कि पूरी स्थिति शांति पूर्ण तथा कंट्रोल में है।

वहीं समाज द्वारा प्रतिमा को दूध से नहलाया गया और इसके बाद सर्विस लेन को बंद कर दिया गया है। बाईपास और NH-44 पर चक्का जाम से अमृतसर-दिल्ली रूट प्रभावित हो गया। जालंधर और अमृतसर की तरफ जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूली बसों, एंबुलेंस और दूसरे जरूरी वाहनों को भी जाम में आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है।

दरअसल, बीते दिन डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया गया था। जिसके बाद साढ़े 3 घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। हालांकि मामला गरमाने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन समाज आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं समाज द्वारा नेशनल हाईवे भी जाम कर दिया गया है। ऐसे में अमृतसर और जालंधर से लुधियाना, पटियाला, अंबाला और दिल्ली तक जाने वालों के लिए मुश्किल हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास...

Jalandhar News: दस्तावेज की फाइल लेकर ED Office पहुंचे अनुराग वर्मा, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा...

Punjab News: BRTS प्रोजेक्ट अपने आखिरी चरण मेंः कॉरिडोर और प्लेटफॉर्म हटेंगे, चलेंगी 100 ई-बसें, देखें वीडियो

BRTS प्रोजेक्ट से हर महीने 2 करोड़ का नुकसान हो रहाः डॉ. निज्जर अमृतसरः करोड़ों रुपए की लागत से...

Jalandhar News: Raid करने गई पुलिस पर आरोपी ने किया हमला, गिरफ्तार, टूटी टांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिब अजीत नगर में 1 सितंबर को 2 अज्ञात व्यक्तियों गुरु घर...

20 सेंट जमीन के लिए बेटे ने पिता की हत्या कर शव कुएं में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

कल्लाकुरिचीः तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले के उलुंदुरपेट के पास जमीन के 20-सेंट के एक टुकड़े को लेकर कथित तौर...

Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, घर में भी की तोड़फोड़, देखें वीडियो

पीड़ित की पत्नी ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाय के लाखो के...