.
NationalRailway Line के पास मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

Railway Line के पास मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनबादः भूली मोड़ स्थित रेलवे लाइन के पास वीरवार सुबह अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे पोल संख्या DK I/K12 के समीप शव पड़े होने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी जानकारी बैंक मोड़ थाना और आरपीएफ को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी परवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका के चेहरे, सिर और नाक पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत किसी हादसे या अन्य संदिग्ध परिस्थिति में हुई होगी। थाना प्रभारी परवीन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष प्रतीत होती है। सिर और चेहरे पर लगी चोटों से यह आशंका है कि संभवतः महिला ट्रेन से गिर गई होगी। हालांकि, अन्य कारणों से भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...