.
Nationalमहिला ने 10 महीने के बेटे को जलते चूल्हे में फैंका, खुद...

महिला ने 10 महीने के बेटे को जलते चूल्हे में फैंका, खुद भी फंदे से लटककर की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोनभद्रः जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक मां ने अपने ही 10 महीने के बेटे को जलते चूल्हे में फैंक दिया। चूल्हे की आग में मासूम तड़प-तड़पकर जिंदा जल गया। बच्चे को मारने के बाद महिला ने खुद फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन उठे तो देखा कि घर के बरामदे में रखे चूल्हे में मासूम का अधजला शव पड़ा था। घबराए परिजन कमरे में गए, देखा महिला फंदे से लटक रही थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। पड़ोसी चीख-पुकार सुनकर दौड़े पहुंचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी मुताबिक, मृतका राजपति का सोनभद्र के जोबेदह गांव में मायका है। बुधवार को वह अपने ससुराल से यहां आई थी। राजपति की शादी छत्तीसगढ़ के ढेंगरपानी के रहने वाले पतिराज से हुई थी। मायके वालों के अनुसार, बुधवार रात में सभी ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद वह अपने 10 महीने के छोटे बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई। जबकि उसका बड़ा बेटा अपने मामा के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। देर रात तक वह अपने पति से फोन पर बात करती रही। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

परिजन ने कहा कि गुस्से में उसने अपने 10 महीने के मासूम को चूल्हे में झोंक दिया। फिर कमरे में साड़ी को फंदा बनाकर झूल गई। सुबह जब हम सब जागे तो देखा कि बरामदे में बने चूल्हे में बच्चे का अधजला शव पड़ा है। अंदर कमरे में देखा कि उसकी मां फंदे से लटक रही है। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े पहुंचे। किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विजेताओं से PM मोदी ने की मुलाकात, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को...

RG कर अस्पताल रेप-मर्डर केस में बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल सरकार ने दिए नई जांच के आदेश

कोलकाता के चर्चित RG कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में करीब दो साल बाद बड़ा फैसला लिया गया...

Health Tips: घर पर इन 5 आसान टेस्ट से जांचें अपनी बॉडी की फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस

Health Tips: फिटनेस का मतलब सिर्फ पेट अंदर होना, ज्यादा वजन उठाना या तेज दौड़ पाना नहीं है। एक...

120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बोला- नीचे उतरा तो पुलिस जेल भेज देगी

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक...

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM Modi की लोगों से खास अपील, बोले – ‘हर घर तिरंगा अभियान में लें भाग’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की जनता से खास अपील...