Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी...

पंजाब रोडवेज बस में महिला का हंगामा, कंडक्टर पर उठाया हाथ, दी धमकी, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज की बस में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला ने जहां बस में कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन छीन ली वहीं पर कंडक्टर के ऊपर हाथ भी उठाया। महिला बार-बार कंडक्टर को मारने के लिए लपक रही थी। सवारियों ने महिला को समझाने की कोशिश भी की लेकिन महिला उनके साथ भी उलझ गई।

कंडक्टर द्वारा वीडियो बनाने पर भड़की महिला

कंडक्टर जब महिला के दुर्व्यवहार की अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था तो महिला और ज्यादा भड़क गई। उसने कंडक्टर को धमकियां देनी शुरू कर दी। जब कंडक्टर ने कहा कि वह थाने में फोन करेगा। तो महिला ने कहा कि फोन उसके पास भी है। उससे पहले वह थाने में फोन कर देगी।

भारी हंगामे दौरान महिला ने छीनी कंडक्टर की मशीन 

महिला ने बस में हंगामे के दौरान जब टिकट काटने वाली मशीन छीनी तो अपनी अपने बैग में डाल ली। कंडक्टर के कहने पर बोली कि वह मशीन नहीं देगी। जब लेट हो रही सवारियों ने महिला को थोड़ा मनाया तो उसने मशीन कंडक्टर के हाथ में देने की बजाय पटक कर सीट पर फेंकी। जिस पर कंडक्टर ने कहा कि वह नहीं उठाएगा। उसे हाथ में थमाए।

मुफ्त सफर से रोडवेज को हो रहा है घाटा

सरकार ने बेशक महिलाओं के लिए बसों में यात्रा मुफ्त कर रखी है लेकिन यह रोडवेज को रास नहीं आ रही है। आए दिन रोडवेज महिलाओं को बस में न चढ़ाने या फिर बस पूरी मुफ्त की सवारियों से भरी होने के कारण अक्सर चर्चा में रहती है। अक्सर महिलाओं की बस कंडस्टरों से बहस होती रहती है। रोडवेज कर्मचारी कई बार सरकार को कह चुके हैं कि यह मुफ्त की यात्रा बंद करे, इससे रोडवेज को घाटा हो रहा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -