Girl in a jacket
HomeEntertainmentक्या शादी के 10 साल बाद टूटेगा Akansha-Gaurav का रिश्ता? एक्ट्रेस ने...

क्या शादी के 10 साल बाद टूटेगा Akansha-Gaurav का रिश्ता? एक्ट्रेस ने बताई फैंस को सच्चाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बिग बॉस 19 के विनर और अनुपमा से अपनी खास पहचान बनाने वाले गौरव खन्ना इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से एक्टर ने बिग बॉस का शो जीता है एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो चुके हैं। सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ के चलते भी एकटर काफी लाइमलाइट ले रहे हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि गौरव खन्ना का पत्नी के साथ रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दोनों की शादी में दरार आ गई है। तलाक की खबरों के बीच में अब गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने फैंस को सच भी बताया है।

क्या गौरव से तलाक लेंगी आकांक्षा?

आकांक्षा चमोला ने पिछले कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में लिखा था कि – ‘जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरुरतें हो वहां हमेशा दिल कुर्बान होता है’। आकांक्षा की ये पोस्ट देखकर फैंस को काफी झटका भी लगा था। कई लोग कयास लगा रहे थे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। कुछ लोगों को तो यह भी लगा कि शायद आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं और उन्होंने पोस्ट के जरिए ही यह हिंट दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता

तलाक की खबरों पर अब आकांक्षा ने रिएक्ट किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि – ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है हम शो को प्रमोट कर रहे थे तो मेरा मोटिव वही था। मुझे कहीं न कहीं लगा था कि शायद कुछ लोग मेरी पोस्ट को गलत तरह से लेंगे लेकिन इतना ज्यादा गलत लेंगे ये मुझे नहीं पता था मगर फिर बाद में हमने क्लियर भी कर दिया था कि ये शो के प्रमोशन के लिए था’।

आकांक्षा चमोला ने यह साफ किया है कि उनका पति गौरव खन्ना के साथ कोई भी तलाक नहीं हो रहा बल्कि उनकी पोस्ट शो के प्रमोशन के लिए था। इससे पहले भी वो शो के प्रमोशन के दौरान अपने रिश्ते को लेकर सफाई दे चुकी हैं। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बता दिया है। आकांक्षा के इस इंटरव्यू के बाद फैंस काफी खुश हैं। सभी दोनों के एक साथ रहने की दुआएं कर रहे है।

शादी को हो गए हैं 10 साल

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते की बात करें तो दोनों ही टीवी की दुनिया के काफी जाने-माने कपल हैं। उनका प्यार और बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आता है। आकांक्षा और गौरव ने साल 2016 में शादी की थी और आज भी दोनों में काफी प्यार है।

हालांकि शादी के 10 साल बाद भी दोनों का कोई बच्चा नहीं है क्योंकि आकांक्षा मदरहुड में विश्वास नहीं रखती वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। गौरव भी अपनी पत्नी के फैसले में उनका पूरा सपोर्ट करते हैं। इसी वजह से फैंस उन्हें आइडल कपल मानते हैं।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -