Himachal Govt
Nationalअचानक बदला मौसम, कई इलाकों में शुरू हुई झमाझम बारिश, देखें वीडियो

अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में शुरू हुई झमाझम बारिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः द‍िल्‍ली-एनसीआर में अचानक आज दोपहर मौसम का म‍िजाज बदल गया। कुछ देर तेज हवाएं चलने के बाद अचानक बादल गरजने लगे और फ‍िर बार‍िश होने लगी। करीब डेढ़ बजे के आसपास तेज हवाएं चलीं और फ‍िर अचानक बार‍िश होने लगी। ऐसे में बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार अगले एक घंटे के दौरान दिल्ली के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने की संभावना है।

उसके बाद के 3 घंटों में दिल्ली के ज़्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर में 11 से 14 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रवार मौसम के आकड़ों के अनुसार, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर यह 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी के साथ रिज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री कम है जबकि आयानगर में यह 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार शाम और रात को भी दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा ने HIV नियंत्रण में हासिल की बड़ी सफलता

चंडीगढ़: एचआईवी/एड्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने...

पेट्रोल पंप से टकराई तेज रफ्तार बस, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

हैदराबादः हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट स्थित बाटासिंगारम के पास बड़ा...

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन, 2 पिस्तौल व 3 मैगजीन बरामद, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः बीएसएफ की 113 बटालियन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के...

शराब के खिलाफ महिलाओं और पुलिस में चले डंडे, जान बचा भागे कर्मी, देखें वीडियो

अमोलाः मध्य प्रदेश के अमोला में शराब की दुकानों...

हरियाणा ने HIV नियंत्रण में हासिल की बड़ी सफलता

चंडीगढ़: एचआईवी/एड्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

पेट्रोल पंप से टकराई तेज रफ्तार बस, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

हैदराबादः हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट स्थित बाटासिंगारम के पास बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, TGSRTC की एक बस बेकाबू होकर...

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: Dr Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन, 2 पिस्तौल व 3 मैगजीन बरामद, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः बीएसएफ की 113 बटालियन भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ गुरदासपुर सेक्टर में तैनात है। बसंत में तैनात सैनिकों...