Himachal Govt
NationalSBI Bank में फिल्मी स्टाइल में लूट, स्टाफ की आंखों में मिर्च...

SBI Bank में फिल्मी स्टाइल में लूट, स्टाफ की आंखों में मिर्च डाल उड़ाए 4.53 लाख, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर में सक्करदरा इलाके में एसबीआई बैंक में फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 4.35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आधे घंटे में उसे धर दबोचा और लूटी गई पूरी रकम उससे बरामद कर ली। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सूरज भोजराज बोरकर आम ग्राहक बनकर बैंक के कैश काउंटर के पास पहुंचा।

मौका मिलते ही उसने कैशियर और कर्मचारियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। तेज जलन के चलते कर्मचारी चीखने लगे और बैंक में अफरा-तफरी मच गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी करीब 4.53 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस निरीक्षक रमेश खुणे की टीम ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की तलाश में नाकाबंदी कर दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि महज 30 मिनट में सूरज बोरकर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज भोजराज बोरकर BSc पास है और नागपुर शहर के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बेरोजगार था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आर्थिक परेशानियों और जल्दी पैसा कमाने की चाहत ने उसे अपराध की ओर धकेला। इसी सोच के चलते उसने बैंक को निशाना बनाने की कथित योजना तैयार की और ग्राहक बनकर SBI पहुंच गया। लेकिन फिल्मी अंदाज में की गई लूट की यह योजना ज्यादा देर नहीं चल सकी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: LPG Distributors Association ने खोला मोर्चा, जतंर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने...

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा ने HIV नियंत्रण में हासिल की बड़ी सफलता

चंडीगढ़: एचआईवी/एड्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने...

पेट्रोल पंप से टकराई तेज रफ्तार बस, मची अफरा-तफरी, देखें CCTV

हैदराबादः हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट स्थित बाटासिंगारम के पास बड़ा...

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर परिषद मानसा के कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला किया दर्ज

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सड़क निर्माण में...

Jalandhar News: LPG Distributors Association ने खोला मोर्चा, जतंर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, डिस्ट्रीब्यूटर्स हरसिमरजीत...

मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों की बदली जिंदगी- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन...

हरियाणा ने HIV नियंत्रण में हासिल की बड़ी सफलता

चंडीगढ़: एचआईवी/एड्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...