Himachal Govt
Haryana Govtहरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: Dr...

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: Dr Arvind Sharma

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जेलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा।

सेवा और सकारात्मक सोच का संदेश जेलों तक पहुंचाना उद्देश्य

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसी संदेश को जेलों तक पहुंचाया जाएगा।

जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश

कारागार मंत्री ने प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक जेल में अलग-अलग गतिविधियों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए, ताकि पूरे एक माह के दौरान निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा जोर

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं और सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन गतिविधियों से जुड़े बंदियों की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम भी चल रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब...

Jalandhar News: LPG Distributors Association ने खोला मोर्चा, जतंर-मंतर में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एलडीएआई) ने...

14, 21 और 28 सितम्बर को होगी पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चण्डीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति करवाने के लिए प्रतिबद्ध...

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर किया देश का नाम रोशन

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार

जल्द ही जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड चंडीगढ़: पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्डों के वितरण में अब और...

विजिलेंस ब्यूरो ने नगर परिषद मानसा के कर्मचारियों और ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला किया दर्ज

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सड़क निर्माण में...