Himachal Govt
Nationalशेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 23500 पर आया निफ्टी; सेंसेक्स 75000 के...

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत, 23500 पर आया निफ्टी; सेंसेक्स 75000 के नीचे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 361 अंकों की कमजोरी के साथ 75 हजार के नीचे पर और निफ्टी 113 अंक फिसलकर 23,522.05 पर खुला है। आज भी IT स्टॉक्स पर दबाव बरकरार है। माना जा रहा है कि जियोपॉलिटिकल हालात को लेकर लगातार बनी अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतें निवेशकों के सेंटीमेंट पर हावी हैं और रिस्क लेने की इच्छा कम है।

एक ओर एशियाई बाजार बुधवार को चढ़कर खुले तो यूएस स्टॉक फ्यूचर्स ने लगभग फ्लैट ट्रेड किया। इसके अलावा गिफ्ट निफ्टी एक कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है। तेल की धार पर शेयर बाजार के फिसलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

एनालिस्ट्स का कहना है कि इंडेक्स का तत्काल रुझान अभी भी नीचे की ओर है और डेली चार्ट पर लगातार ‘हायर हाई’ और ‘हायर लो’ बनने पर ही डाउन ट्रेंड में रुकावट का संकेत मिलेगा। भारतीय प्राइवेट इक्विटी फर्म ‘ट्रू नॉर्थ’ की कंपनी ‘एक्टिव पाइन’ ब्लॉक डील के जरिए बायोकॉन के पेड-अप इक्विटी का लगभग 1 प्रतिशत हिस्सा (यानी 1.66 करोड़ तक शेयर) बेच सकती है। इस डील का साइज 638.4 करोड़ रुपए और फ्लोर प्राइस 385 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

बुधवार को लगातार चौथे सत्र में तेल की कीमतें बढ़ीं। ईरान द्वारा खाड़ी में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों पर नए हमले शुरू करने के बाद शुरुआती कारोबार में 1 डॉलर से अधिक चढ़ गईं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.57 डॉलर या 1.6% बढ़कर 99.49 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.60 डॉलर या 1.72% बढ़कर 94.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अगस्त की शुरुआत से ब्रेंट की कीमतें लगभग 25% बढ़ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

2 सांडों का आतंक, दुकान में जमकर की तोड़फोड़, मालिक और नाती ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

फतेहपुरः हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में शाम...

सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में हादसे के बाद पांचवीं...

किन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

आगराः सिकंदरा थाना पुलिस के पास एक किन्नर से...

Punjab News: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाकर Highway और Service Lane की बंद, देखें Live

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर...

दादी की आंखों के सामने खेल रही 11 माह की बच्ची का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक घर के बाहर...

2 सांडों का आतंक, दुकान में जमकर की तोड़फोड़, मालिक और नाती ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

फतेहपुरः हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा बाजार में शाम करीब 7:30 बजे दो सांडों की लड़ाई देखने को मिली।...

सत्य निकेतन हादसे में 5वीं गिरफ्तारी, लीज पर PG चलाने वाला सुधांशु भी पकड़ा गया

नई दिल्लीः सत्य निकेतन में हादसे के बाद पांचवीं गिरफ्तारी हुई है। बिल्डिंग के मालिक, बेस्टमेंट में कंस्ट्रक्शन कर...

किन्नर का कराया लिंग परिवर्तन, मगर प्रेमी निकला 2 बच्चों का बाप

आगराः सिकंदरा थाना पुलिस के पास एक किन्नर से बेबफाई के मामला सामने आया है, जहां किन्नर का आरोप...

Punjab News: डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाकर Highway और Service Lane की बंद, देखें Live

लुधियानाः जालंधर बाईपास चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज द्वारा...