कर्नाटकः प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बुधवार को कर्नाटक के पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े 18 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच के दायरे में मंत्री की सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। ईडी अधिकारियों की एक टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ 2 गाड़ियों में वहां पहुंची। तलाशी अभियान चल रहा है और जानकारी का इंतजार है।
यह छापेमारी बड़ी खबर है क्योंकि सतीश जारकीहोली कर्नाटक के मंत्री हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेहद करीबियों में शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जांच के तहत कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और अन्य लोगों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि वे अभी लगभग 18 प्रॉपर्टीज़ की तलाशी ले रहे हैं, जिनमें शहर के डॉलर्स कॉलोनी इलाके में मंत्री का घर भी शामिल है।
एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लगभग 18 जगहों पर तलाशी ले रही है, जिसमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली का घर भी शामिल है। ED सूत्रों के मुताबिक, तलाशी उन जगहों पर ली जा रही है जो सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली से जुड़ी हैं।
इससे एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारियों ने 24 जून को बेलगावी में आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर और PWD मंत्री सतीश जारकीहोली के बहनोई, वाई. मंजूनाथ के घर की तलाशी ली थी। अधिकारियों ने उनके करीबी सहयोगियों और रिश्तेदारों के घरों की भी तलाशी ली थी। छापेमारी विदेश में गैर-कानूनी तरीके से पैसे भेजने के मामले से जुड़ी है।
बेंगलुरु में श्री मंजूनाथ के अपार्टमेंट और मैसूरु व अर्सिकेरे में उनके करीबी सहयोगियों की संपत्तियों की भी तलाशी ली गई थी। मंजूनाथ, बल्लारी से पूर्व सांसद देवेंद्रप्पा के बेटे हैं। उनकी पत्नी सतीश जारकीहोली और बीजेपी विधायक रमेश जारकीहोली व बालचंद्र जारकीहोली की बहन हैं।