Himachalकुटलैहड़ कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोनेवाले विजय डोगरा का पार्टी में...

कुटलैहड़ कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोनेवाले विजय डोगरा का पार्टी में कद बढ़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

– भुट्टो ने शिथिल पड़ चुकी कुटलैहड़ कांग्रेस में नई जान फूंकी

– मैं भी हूं दविंदर भुट्टो नारे ने जिताया कुटलैहड़ का किला

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में कांग्रेस पार्टी का 32 साल से चला आ रहा सूखा अब समाप्त हो चुका है। चुनाव से पहले टिकट आबंटन के समय पार्टी प्रवक्ता विजय डोगरा ने सभी कांग्रेसियों को ललकारते हुए कहा था कि यारो अपना सीना चौड़ा करके तो रखो। क्यों कहते हो कि 32 साल से हम हार ही रहे हैं। पार्टी जिसे टिकट देती है उसके साथ हो जाओ। अपना नेता जीतेगा तो हम उसे रोककर पूछ तो सकते हैं कि भाई हमारे काम क्यों नहीं हो रहे। जब हमारा नेता जीतेगा ही नहीं तो किसे अपनी फरियाद सुनाओगे।  विजय डोगरा का नाम हिमाचल कांग्रेस के सबसे प्रखर प्रवक्ताओं में शुमार है। पार्टी ने जैसे ही दविंदर भुट्टो का नाम फाइनल किया, उन्होंने संगठन के सभी नेताओं को मतभेद भुलाकर एकजुट होने का संदेश दिया। पार्टी कार्यकर्ता बताते हैं कि बूथ नंबर एक सुकड़याल से कोडरा के बूथ नंबर 118 तक सारे बूथों का दौरा करने वाले डोगरा ने कुटलैहड़ में चल रहे बिखराव  को समाप्त करने में अगर अहम भूमिका न निभाई होती तो परिणाम कुछ भी हो सकता था।
कार्यकर्ता बताते हैं कि पार्टी पिछले 4 चुनाव सिर्फ गुटबाजी के चलते हारती रही है। पार्टी को भाजपा नहीं बल्कि उसके अपने नेता ही हराते आए हैं। अगर पार्टी एकजुट रहती तो भाजपा 2003, 2007, 2012 और 2017 का चुनाव कभी नहीं जीत पाती। भाजपा को सदैव कांग्रेस की फूट ने जिताया है।
विजय डोगरा के साथ सेवा दल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दौलत राम बताते हैं कि उन्होंने सदैव पार्टी को सर्वोपरि और नेता को दूसरे नंबर पर रखने की शिक्षा दी है। सेवा दल कार्यकर्ताओं को एक ही युक्ति सिखाई जाती है जिसके पास पार्टी का चिन्ह है वही हमारा नेता है। दविंदर भुट्टो की टिकट फाइनल होने के बाद से विजय डोगरा ने ताबड़तोड़ सभाओं को संबोधित करना शुरू कर दिया था।
विजय डोगरा की ओर से हमें स्पष्ट निर्देश थे कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक ही बात याद रखे कि वह स्वयं दविंदर भुट्टो है। कुटलैहड़ का समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता अगर दविंदर भुट्टो बनकर काम नहीं करता तो यह जीत मिलना मुश्किल थी। मगर इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में पिरोने का जो अनूठा कार्य विजय डोगरा ने किया है और जिस तरह का नेतृत्व दविंदर भुट्टो ने कैडर के समक्ष पेश किया है उससे अगले 32 साल तक कांग्रेस पार्टी को कुटलैहड़ में अब कोई नहीं हिला पाएगा।

न्यूज चैनल्स में डोगरा की डिमांड सबसे अधिक थी

चुनाव को करीब से देखने वाले दौलत राम बताते हैं कि विजय डोगरा कांग्रेस के उन चंद प्रवक्ताओं में से हैं जिनके लिए न्यूज चैनल वाले भी लाइन में लगे रहते थे। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा था और नतीजे के दिन आने लगा था डोगरा एक एक दिन में कई चैनलों पर पार्टी का विजन समझाते और विपक्ष पर हमला करते देखे जा सकते थे। न्यूज चैनल वालों को विजय डोगरा का स्लॉट मिलना मुश्किल हो रहा था। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मीडिया में जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रीयता से भरे कांग्रेसी पक्ष को रखा विपक्षी नेता भी उनका लोहा मानने लगे हैं।

वह सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखते हैं। कांग्रेस की कुटलैहड़ विजय पर विजय डोगरा का योगदान हम सदैव याद रखेंगे। इस जीत में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेंद्र ठाकुर, रणवीर राणा और विवेक मिंका ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने जिस तरह से भाजपा को चारों खाने चित किया है उसने पार्टी के भीतर आ चुकी दरारों को भरने का काम किया है। उनकी स्टीक बूथमैनेजमेंट और रणनीति ने जीत को सुनिश्चित कर दिया था। कुटलैहड़ के अच्छे दिन अब लौट आए हैं। 32 साल बाद कुटलैहड़ को दविंदर भुट्टो के तौर पर एक सशक्त नेतृत्व मिलने जा रहा है। कार्यकर्ताओं का जोश बताता है कि भुट्टों ने शिथिल पड़ चुकी कुटलैहड़ कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...