डीसी ऊना राघव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन पर किया सम्मानित
ऊना/सुशील पंडित: ऊना के 62 वर्षीय एथलीट ने नंगल मे राष्ट्र स्तर के हाफ मैराथन दौड़ खेल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके ऊना जिला का नाम चमकाया है। बेहतर प्रदर्शन पर होनहार खिलाड़ी सतीश शर्मा को डीसी ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया है। एनएफएल नंगल में आयोजित हॉफ मैराथन 2023 में मदनपुर बसोली निवासी 62 वर्षीय सतीश कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है। सतीश कुमार ने 10 किलोमीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्तर के धावकों को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान अर्जित किया है। सतीश शर्मा की इस उपलब्धि पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया है और बधाई दी है। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि सतीश शर्मा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। बताते चलें कि सतीश शर्मा इससे पहले भी विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में मेडल जीतकर जिला ऊना व प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं।

