Himachal Govt
Himachalराज्य स्तरीय मेगा कैंप में बंगाणा महाविद्यालय से दो एनएसएस स्वयंसेवी लेंगे...

राज्य स्तरीय मेगा कैंप में बंगाणा महाविद्यालय से दो एनएसएस स्वयंसेवी लेंगे भाग : प्रोफेसर सिकंदर नेगी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय एनएसएस इकाई के 2 स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना 5 दिवसीय एनएसएस मेगा कैंप में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि राज्य स्तरीय मेगा कैंप का आयोजन 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2023 तक राजकीय महाविद्यालय बंजार ज़िला कुल्लू में हो रहा है। इस राज्य स्तरीय मेगा कैंप में हिमाचल प्रदेश के हर महाविद्यालय से दो स्वयंसेवी भाग लेंगे। इस कैंप से प्रदेश के हर स्वयंसेवी को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि प्रत्येक महाविद्यालय के स्वयंसेवीयों से इंटरेस्ट करने का, संयुक्त तौर पर अनुशासन में रहने का, अपनी अपनी संस्कृति को जानने का और हर एक सत्र में नई-नई जानकारी प्राप्त करने व सीखने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. रेखा शर्मा ने एनएसएस स्वयंसेवी विशाल सोनी और कामना को राज्य स्तरीय मेगा कैंप में भाग लेने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अणु लखनपाल, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, सुसाइड नोट बरामद

जालंधर, ENS: देहात में नौजवना ने फंदा लगाकर जीवनलीला...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण...

Jalandhar News: पेड़ से लटका मिला नौजवान का शव, सब इंस्पेक्टर पर लगे आरोप, सुसाइड नोट बरामद

जालंधर, ENS: देहात में नौजवना ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र तरसेम...

Punjab News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे 21 वर्षीय युवक पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर के कच्चा भागसर रोड पर गत देर रात एक घर के गेट के सामने 21...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों और मेयर की मीटिंग के बाद खत्म हुई हड़ताल

जालंधर, ENS: नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं विपक्ष...

Jalandhar News: चीनी के साथ रिफाइंड और तेल ने बिगाड़ा रसोई का बजट, व्यापारी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: चीनी और गुड़ के दामों में बढ़ौतरी के साथ सरसों के तेल, रिफाइंड और घी के दामों...