.
Unaऊना में मिक्चर मशीन का टायर खुलने से दो मजदूर सड़क पर...

ऊना में मिक्चर मशीन का टायर खुलने से दो मजदूर सड़क पर गिरे, घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: इंदिरा स्टेडियम ऊना के समीप ट्रैक्टर के पीछे लगी लैंटर डालने वाली मिक्चर मशीन का पिछला टायर खुलने से उस पर बैठे दो व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हादसा 29 सितंबर को शाम करीब सात बजे इंदिरा स्टेडियम के नजदीक हुआ। करण धीमान निवासी बढ़ेड़ा, तहसील हरोली, जिला ऊना ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर के पीछे लैंटर डालने वाली मिक्चर मशीन लगी हुई थी। आरोप है कि ट्रैक्टर को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के दौरान मिक्चर मशीन का पिछला टायर खुल गया।

इस दौरान मिक्चर मशीन पर बैठे मिथुन कुमार पुत्र भदय सिंह निवासी रामपुर दुर्गा टीला, डाकघर रामपुर वलुआ टीला, साहिबगंज, झारखंड तथा मिथुन कुमार पुत्र मसूदन निवासी गांव वरारी, जिला भागलपुर, बिहार सड़क पर गिर गए। दोनों को चोटें आने पर निजी वाहन से उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बीएनएस व मोटर व्हीकल एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पी.टी.ए. की आम सभा 6 अक्टूबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक...

किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

CM Saini ने कहा तीन नई नीतियों के माध्यम से निवेश, रोजगार और उद्यमिता को मिलेगी नई गति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर बढेडा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर बढेडा में किशोरावस्था दिवस...

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पी.टी.ए. की आम सभा 6 अक्टूबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी.टी.ए.) की कार्यकारिणी...

किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आज 'हाई पॉवर परचेज कमेटी'...

2 अक्टूबर को विकास खंड गगरेट, बंगाणा और ऊना में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभाएँ – रमनवीर चौहान

ऊना,सुशील पंडित: वाटर शेड योजना के तहत 2 अक्टूबर को जिले के गगरेट विकास खंड की अमलेहड़, बंगाणा की...

CM Saini ने कहा तीन नई नीतियों के माध्यम से निवेश, रोजगार और उद्यमिता को मिलेगी नई गति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं और संकल्प पत्र में किए...