बिहार: शहर की राजधानी पटना के दीघा इलाके में बहुत हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। दो लड़कियां एक ज्वेलरी शॉप में एंट्री करती हैं। दुकानदार से जेवरात दिखाने को बोलती है फिर एक लड़की पेपर स्प्रे से हमल कर लूटने की कोशिश करती है। दुकानदार फुर्ती दिखाते हुए बाहर भागता है और दुकान को लॉक कर देता है। दोनों लड़कियां अंदर फंस जाती है।
ज्वेलर्स की दुकान से वायरल हुआ वीडियो
मामला पटना की दीघा थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी पुल के पास मौजूद मां वैष्णव ज्वेलर्स का है। घटना का 13 जून की बताई जा रही है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है जिसका वीडियो तब सामने आया है। दो युवतियां कस्टमर बनकर दुनकान में दाखिल हुई। पहले उन्होंने दुकानदार से जेवरात दिखाने को कहा है।
जब दुकानदार राजेश कुमार जेवर दिखाने में व्यस्त थे। तभी दोनों ने पेपर स्प्रे निकालकर उन पर छिड़क दिया है। आरोप है कि युवतियों का मकसद दुकानदार को असहाय बनाकर जेवर लेकर फरार होना था लेकिन यहां कहानी में ट्विस्ट आ गया है। पेपर स्प्रे के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने तुरंत स्थिति को भांप लिया और दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया है। उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया है।
दुकानदार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई है। इसी दौरान लोगों ने दोनों युवतियों को पकड़ लिया है। सामने आए वीडियो में दिख रहा है। भीड़ का गुस्सा भी फूट पड़ा और एक महिला ने एक युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी पिठाई कर दी है। बाद में अन्य लोगों ने दोनों को घेर लिया है।
दोनों से चल रही पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवतियों को भीड़ के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों किसी बड़े गैंग का हिस्सा हैं। फिर पहली बार इस तरह की वारदात को अंजाम देने आई थी।
दुकान मालिक राजेश कुमार का कहना है कि एक लड़की ने स्प्रे से हमला किया है। वह बचकर भागे और शोर मचाया है। फिर मामले की जानकारी पुलिस की दी गई है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर दीघा थाना के एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों युवतियों को हिरासत में लोकर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
