Girl in a jacket
HomeNationalबाइक से लौट रहे 2 दोस्तों को तेज रफ्तार Truck ने मारी...

बाइक से लौट रहे 2 दोस्तों को तेज रफ्तार Truck ने मारी टक्कर, एक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झारखंडः धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मटकुरिया निवासी 46 वर्षीय सुधीर कुमार की मौत हो गई। यह घटना संत निरंकारी चौक के पास हुई, जिसमें पांडरपाला निवासी 45 वर्षीय किशोर विश्वकर्मा उर्फ राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार और किशोर विश्वकर्मा दोनों दोस्त थे और बरवाअड्डा के अलग-अलग गैरेज में काम करते थे। वीरवार को काम खत्म करने के बाद वे अपनी बाइक से धनबाद लौट रहे थे। संत निरंकारी चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधीर कुमार का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी किशोर विश्वकर्मा उर्फ राजू का दाहिना पैर टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से शव और घायल व्यक्ति को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -