Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar की स्थिति को लेकर TV स्टार Karan Kundrra का आया बयान

Jalandhar की स्थिति को लेकर TV स्टार Karan Kundrra का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पाकिस्तान ने जम्मू के साथ पंजाब के शहरों पर ड्रोन से अटैक किया है। भारत ने पाकिस्तान के हमलों को हवा में ही डिफेंस सिस्टम से नाकाम किया है लेकिन इसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए राज्य के जालंधर, अमृतसर होशियारपुर, पठानकोट में में देर रात ब्लैक आउट लागू कर दिया गया था। जिसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तान के हमलाें का जवाब दिया।

वहीं पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलें दागीं। हालांकि पाक की कोशिशों के वहां पर भी नाकाम कर दिया गया। वहीं अब इसके बीच टीवी स्टार्स करण कुंद्रा और अली गोनी भी भारतीय सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि टीवी के फेमस एक्टर्स करण कुंद्रा पंजाब के जालंधर से हैं। बिगड़ती स्थिति के बीच करण कुंद्रा अपडेट शेयर किया है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- “गृहनगर (जालंधर) में कुछ आतिशबाजी देखी गई, लेकिन हम उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। हम सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं… पहलगाम आतंकवादी हमले के शहीदों के साथ। हम भारत के साथ खड़े हैं। हम न्याय के साथ खड़े हैं। जय हिंद!!.”

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी और जाने-माने टीवी एक्टर अली गोनी ने सीमा पार की बिगड़ती स्थिति को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है। साथ ही एक्टर ने सोशल मीडिया सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भारतीय वायुसेना का आभार भी व्यक्त किया है। पोस्ट में अली गोनी ने लिखा- “मैं शूटिंग के लिए भारत से बाहर हूं और मेरा परिवार जम्मू में है। मैं यहां बहुत परेशान था… भगवान का शुक्र है कि सभी सुरक्षित हैं। हमारे IAF को धन्यवाद।”

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -