Encounter India
HomePunjabJalandharJalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू आया बयान,...

Jalandhar News: सतलुज फिल्म और कांग्रेस विवाद पर बिट्टू आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर जमकर साधे निशाने

जालंधर, ENS: पंजाबी अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा लगातार फिल्म को लेकर एतराज जताया जा रहा है। वहीं आज रवनीत बिट्टू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज सिंह ने शहीद हुए वीरों के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि जत्थेदार द्वारा घटना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहाकि मैंने अविंदर सिंह बराड़ को लेकर जिक्र किया था, लेकिन किसी ने सिख के बारे में नहीं दिखाया। उन्होंने कहा कि बराड़ की फिल्म क्यों नहीं दिखाई गई। बिट्टू ने कहा कि मैंने अटवाल साहिब के मारे जाने की बात की। उन्होंने जसवंत सिंह खालड़ा ने कहा कि आतंवादियों के विपरीत धरने लगाते थे। बिट्टू ने कहाकि यह अज्ञात शव नहीं थे, यह वह शव थे, जिन्हें खालड़ा साहिब को फोन नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों के नाम लिस्ट में दर्ज है। जिसमें किसी के पिता का नाम दर्ज था और किसी के व्यक्ति का नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि फिल्म को सभी को दिखा दिया गया। ऐसे में अब श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार द्वारा शहीद लोगों की अरदास की गई और उनके द्वारा इस मामले को लेकर कमिशन बनाने की अपील की है। ऐसे में इस मामले को लेकर आगे कोई बात नहीं रह गई और इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस में विवाद को लेकर कहा कि राहुल गांधी को कोई नहीं पूछ रहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ वह भी यहीं आदमपुर एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने सभी सासंदो और विधायकों को लताड़ लगाई थी और कहा था कि बाजवा ही प्रधान रहेंगे। इसमें कैप्टन अमरेंद्र की बात नहीं होगी।

लेकिन जहाज चढ़ने के बाद किसी ने उनकी बात को नहीं माना था। जिसके बाद बाजवा को प्रधानगी से उतारना पड़ा था। ऐसे में अब फिर से भूपेश बघेल गुड्डा गुड्डी की बात करके चले गए। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यहां पर कोई गुड्डे-गुड्डी की बात होती है और ना ही कोई उसके गुड्डे-गुड्डी की बात को समझता है। उन्होंने कहाकि यह कांग्रेस है, मैं हनी सेठी और नूरां सिस्टर्स से माफी मांगता हूं, जैसे उनके विवाद चल रहे है, ऐसा ही कांग्रेस का हाल है। उन्होंने चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, राजा वडिंग को लड़ने की अपील की और कहा कि वह जिम में जाने से पहले जो प्रोटिन लिया जाता है, वह उनकी पार्टी द्वारा भेज दिया जाएगा। चुनावों से पहले अपने घर भरने की बात की जा रही है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को विकसित भारत में देखना चाहते है। बिट्टू ने कहा कि वह पंजाब को बर्बाद नहीं होता देखना चाहते।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -