Girl in a jacket
HomeNationalTruck ने बाइक सवार 2 Engineering Students को कुचला, दर्दनाक मौत

Truck ने बाइक सवार 2 Engineering Students को कुचला, दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः ट्रक ने बाइक सवार दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गए। एक के सिर और दूसरे के सीने के ऊपर से टायर गुजर गया। वहीं ट्रक बाइक को करीब 500 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया था। इसके बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।

हादसा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी पावर हाउस चौराहे पर शनिवार शाम साढ़े 5 बजे हुआ। हेड कॉन्स्टेबल अमरसिंह राठौड़ ने बताया कि हादसे में भव्य पालीवाल (19) पुत्र पुनीत पालीवाल निवासी लाल बाग नाथद्वारा और तिलकराज सिंह (20) पुत्र हरनाथ सिंह चौहान निवासी कल्ला खेड़ी बड़ला नाथद्वारा की मौत हो गई है।

दोनों शहर के निजी गीतांजलि इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे। एग्जाम के बाद दोनों सेवाश्रम चौराहा स्थित हॉस्टल लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। तिलकराज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उनके पिता ड्राइवर है। वहीं भव्य के पिता बिजनेस करते हैं। जानकारी के अनुसार 28 मई से एग्जाम शुरू हुए थे। आज फिजिक्स का पेपर था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -