ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव ठठल में रेलवे लाइन के किनारे सरकंडों में आग लगने से अंबाला जाने वाली ट्रेन अपने तय समय से 30 मिनट देरी रवाना हुई। आगजनी में ट्रेन या यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग अम्व की टीम ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
आग के पूरी तरह शांत हो जाने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जा सका। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे ठठल स्थित रेलवे लाइन के साथ अचानक सरकंडों को आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर चालक ने ट्रेन को पहले ही रोक लिया। इसी बीच आग की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाया। इसके बाद ही ट्रेन अंबाला के लिए रवाना हो पाई।
