ऊना/सुशील पंडित: नशे के विरुद्ध पुलिस का शिकंजा निरंतर कसा जा रहा है। ऊना पुलिस ने 5.67 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गश्त करते हुए अप्पर वसाल नजदीक ख्वाजा मंदिर लिंक रोड पुराना होशियारपुर रोड में पहुंचे तो गुप्त सूचना के आधार पर युवकों की तलाशी लेने पर 5.67 ग्राम चिटटा/हैरोईन बरामद की गई।आरोपित युवकों की पहचान साहिल कुमार निवासी वार्ड नं0 5 गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना व संजीव कुमार निवासी गांव व डाकखाना ओयल तहसील घनारी जिला ऊना, विशाल शर्मा निवासी गांव व डाकखाना झलेडा तहसील व जिला ऊना के
रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

