Himachal Govt
Nationalआपस में भिड़े 3 वाहन, स्कूल संचालक दंपति सहित 3 की मौत

आपस में भिड़े 3 वाहन, स्कूल संचालक दंपति सहित 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्तौड़गढ़ः शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक वैन खड़ी पिकअप से जा टकराई और बाद में पीछे से आ रही थार में घुस गई। हादसे में वैन में सवार स्कूल संचालक पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

सदर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को नेशनल हाईवे 56 पर निंबाहेड़ा के पास वसुंधरा मल्टी के सामने एक पिकअप खराब हो जाने के कारण खड़ी थी। ड्राइवर उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से वैन आई और पीछे से पिकअप से जा टकराई। कुछ ही देर बाद पीछे से आ रही थार गाड़ी ने वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन पिचक गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान लखन मालू (40) और पत्नी सरिता मालू (36) निवासी सरवानिया महाराज, नीमच मध्यप्रदेश तथा पिकअप ड्राइवर बसंती लाल प्रजापत (35) निवासी भून्या खेड़ी मंदसौर (मप्र) की के रूप में हुई है। पिकअप में सवार हस्तीमल पामेचा घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है।

लखन मालू और उनकी पत्नी सरिता मालू (36) चित्तौड़गढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय हादसा हो गया। लखन मालू सरवानिया महाराज में एक निजी स्कूल चलाते हैं। सरिता भी लखन के स्कूल चलाने में सहायता करती थीं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया। हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

Jalandhar News: घर के अंदर नशा बेचने के आरोप में महिला काबू, देखें वीडियो

नशा खरीदने आये युवक को भी पुलिस ले गई साथ जालंधरः महानगर में नशा बेचने के आरोप में पुलिस ने...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह...