.
Nationalसुबह-सुबह ऑटो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, वाहन...

सुबह-सुबह ऑटो और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार सुबह ट्रक-ऑटो में टक्कर हो गई। मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, वहीं भीषण घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो के साथ ट्रक की टक्कर लगते ही ऑटो में सवार लोग उछलकर सड़क पर गिरे और ऑटो पलट गया।

हादसे में सवारियां बुरी तरह घायल हुईं, जिनमें से 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा कि ऑटो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है, जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी...

स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियां होंगी ताजा, 9 से 17 अगस्त तक होंगे खास कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों...

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आया बयान, बोले – ‘यूनियन से बात जारी’

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में बिजली यूनियन की 11 से 13...