चंडीगढ़ः सेक्टर-43 बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बैग से IED मिलने का मामला सामने आया। बैग मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
तीन लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग वहां कैसे पहुंचा और उसमें मिली IED किसकी है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी। पुलिस बैग और उसमें मिली आईडी से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होने की उम्मीद है।