Himachalजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा विकास खंड अंब में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।   3 से 5 जुलाई 2023 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विकासखंड अंब की विभिन्न पंचायतों के लगभग 50 लोगों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी देते हुए डीडीएमए ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए युवा स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है ताकि प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों को सही समय पर अमलीजामा पहनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अंब में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत भटेड़, गिंडपुर मलौन, डूहल बंगवाला, डूहल भट तथा अप्पर लोहारा के 50 युवा स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रकार की आपदाओं की स्थिति से निपटने के बारे में विभिन्न वक्ताओं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के प्रथम दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल के अलावा अग्निशमन विभाग से सुभाष चंद ने भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। सुमन चहल ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन ऊना जिला के अन्य विकास खंडों में भी किया जाना प्रस्तावित है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...