NationalIndigo की इस फ्लाइट की मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई...

Indigo की इस फ्लाइट की मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में करवानी पड़ी Emergency Landing

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: कुवैत से हैदराबाद को जा रही इंडिगो की फ्लाइट को इमरजेंसी स्थिति में मुंबई की ओर मोड़ना पड़ा। विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है विमान में सुसाइड बॉम्बर होने की धमकी मिली थी जिसके बाद फ्लाइट को मोड़ना पड़ा। इस धमकी के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटीज और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। उन्होंने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवाने की कड़े इंतजाम किए। इसके बाद विमान यात्रियों और सामान की कड़ी जांच की गई हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध चीज की जानकारी नहीं मिली है।

मुंबई एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुरक्षा

मुंबई एयरपोर्ट पर विमान को उतारने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियों, इमरजेंसी प्रतिक्रिया टीमों और बम डिस्पोजल स्कवॉड को हाई अलर्ट पर रखा गया। लैंडिंग के बाद विमान को अलग पार्किंग बे में लेकर यात्रियों और क्रू को सुरक्षित निकाल लिया गया। तलाशी अभियान के बाद अब आधिकारिक बयान की जांच की जा रही है।

सुरक्षित है यात्री

वहीं फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारी फ्लाइट की जांच करने और विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए एजेंसियों के साथ जुटे हुए हैं हालांकि इंडिगों की ओर से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

पहले भी मिली थी धमकी

ऐसा ही एक मामला 23 नवंबर को भी सामने आया था। इस दौरान बहरीन से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई में डाइवर्ट कर दिया। बाद में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह झूठी थी। उस मामले में भी ईमेल के जरिए दावा किया था कि विमान में बम लगाया गया है। विमान के मुंबई में सुरक्षित उतरने के बाद पूरी जांच की गई परंतु कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इंडियो को एयरबस A321-251NX विमान कुवैत से रात में 1:56 बजे रवाना हुआ था। सुबह 8:10 बजे विमान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद विमान को अलग बे में ले जाया गया जहां पर सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्तों ने इसकी जांच की।        

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...