Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: DAV College के पास खोखे को 6वीं बार चोरों ने...

Jalandhar News: DAV College के पास खोखे को 6वीं बार चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 दिन पहले पीड़ित की एक्टिवा हुई थी चोरी

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी, लूटपाट और हत्या की घटनाओं का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं ताजा मामला डीएवी कॉलेज के पास चोरी का सामना आया है। जहां डीएवी कॉलेज के पास खोखे को चोरों ने निशाना बनाया। मामले की जानकारी देते हुए सोमनाथ ने बताया कि उसके 4 बार चोरी हो चुकी है। सोमनाथ ने बताया कि 3 साल पहले उसने 1.20 लाख की रेहड़ी बनाई थी और भानू और कानू उसकी रेहड़ी लेकर फरार हो गए थे।

कबीर नगर 3 नबंर गली में रहते है और उनके बाहर आने के बाद इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़नी शुरू हो जाती है। वहीं वहीं आज कृ्षण कुमार उर्फ सोनू ने कहा कि आज उसके खोखे से 6वीं बार चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि आज सुबह 6 बजे उनके दोस्तों ने चोरी की घटना के बारे में बताया। जिसके बाद वह मौके पर आए तो देखा कि खोखे के ताले टूटे हुए थे और चोर सारा सामान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने कहा कि 2 दिन पहले उसकी एक्टिवा चोरी हो गई थी, लेकिन अब उसके खोखे पर हाथ साफ करके चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि एक्टिवा चोरी की भी उन्होंने शिकायत दी हुई है। देर शाम उनकी नई एक्टिवा चोरी हो गई थी। वहीं अब खोखे से हुई चोरी से 20 से 25 हजार का पीड़ित का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहाकि चोर सिगरेट, बीड़ी सहित पीने वाली बोतलों सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -