Himachal Govt
NationalJewellers के घर में घुसे चोर, 100 किलो वजनी तिजोरी Bike पर...

Jewellers के घर में घुसे चोर, 100 किलो वजनी तिजोरी Bike पर रख हुए फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीढ़ियों से घसीटते हुए नीचे लाए तिजोरी, अंदर थे 5 किलो चांदी के गहने

जयपुर: नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक ज्वेलर के घर को निशाना बनाया। बदमाश गहनों से भरी 100 किलो वजनी तिजोरी बाइक पर लादकर ले गए। जानकारी अनुसार बदमाश मेन गेट का लॉक तोड़कर घर में घुसे और पहली मंजिल पर रखी तिजोरी लेकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना घर के अंदर-बाहर लगे CCTV में कैद हो गई। बजाज नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASI इंद्राज ने बताया कि चोरी की वारदात बजाज नगर के बसंत विहार निवासी 47 वर्षीय ज्वेलर के घर हुई। उनका ज्वेलरी एक्सपोर्ट का बिजनेस है। उनके अगल-बगल में दो घर हैं। एक घर में बेटा सोता है। शुक्रवार रात बेटे की तबीयत खराब थी। वह पड़ोस में पिता के पास सोने चला गया। शनिवार तड़के चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। रेकी के बाद मेन गेट का लॉक तोड़कर चोर घर में घुसे। फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में रखी 100 KG वजनी लोहे की तिजोरी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह करीब 10 बजे चोरी का पता चला। पीड़ित ज्वेलर ने बताया कि चोरी की गई तिजोरी में 5 KG चांदी के गहने रखे हुए थे। CCTV फुटेज में शनिवार तड़के 4:59 बजे बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आते दिखाई दे रहे हैं। लोहे की करीब 100 KG वजन की तिजोरी को तीनों बदमाश सीढ़ियों से घसीटते नीचे लाए और फिर घर के बाहर ले गए। दो बदमाश तिजोरी को बाइक पर रख ले गए। तीसरा साथी वहां से पैदल निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुबह 5:32 बजे निकलते दिखाई दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस...

Jalandhar News: A ONE SPA AND SALOON में पुलिस की रेड, चार महिलाओं सहित 2 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

Punjab News: ड्यूटी जा रहे व्यक्ति पर बाइक सवार लुटेरों ने चाकू से बोला हमला, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले में ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला...

Punjab News: दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला, एक की मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के दुगरी इलाके में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ससुराल...

Haryana News: फर्जी Trading App के जरिए लाखों रुपये के Cyber Fraud मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः साइबर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन...