चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। सासंद कंग ने कहाकि वह गमाडा के चीफ संदीप ऋषि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। उनका आरोप है कि गमाडा सिर्फ अमीरों के लिए काम कर रहा है।
सासंद ने कहाकि गमाडा के अधिकारियों से बात की गई और कहा गया कि कार्रवाई सभी के खिलाफ की जानी चाहिए। इस दौरान अधिकारियों का कहना हैकि हाईकोर्टो के ऑर्डर पर यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान से अपील की हैकि गमाडा में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने गमाडा के चीफ से भी मामले को लेकर बात की है।
उन्होंने कहाकि सीएम मान एक ओर बेहतर काम कर रहे है, लेकिन दूसरी ओर गमाडा में कुछ अधिकारी धक्केशाही कर रहे है। इसी के साथ लंबे समय से बैठे अधिकारियों का तबादला करने की अपील की है। दरअसल, बीते दिन मोहाली के सैनी माजरा गांव में गमाडा अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करके दुकानों पर पीला पंजा चलाते हुए गिरा दिया गया था। मोहाली का यह गांव उनके आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।