जालंधरः माडल हाउस में स्थित सती माता मंदिर में शिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ में चोर फायदा उठाकर चार्जिंग पर लगे मोबाइल चोरी करके ले गया। इस दौरान चोरी की वारदात मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। चोरी का पता मोबाइल मालिक को मोबाइल चार्जिंग से मोबाइल उतारने के दौरान चला, जिसके बाद उसने मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो चोर वारदात करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया, जिसकी शिकायत मोबाइल मालिक कंट्रोल रूम पर दी।
महा शिवरात्रि पर्व पर मंदिर में चो\र ने दिया वार\दात को अं\जा\म#TempleTheft #MahaShivratri #ReligiousPlaceCrime #TheftIncident #CrimeNews #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BreakingNews #LocalUpdate #SeriousIncident #encounternews pic.twitter.com/q4D55bZwbM
— Encounter India (@Encounter_India) February 15, 2026
मिली जानकारी के अनुसार माडल हाउस में स्थित सती माता मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने शुरू हो गई थी और भीड़ का फायदा उठा चोर मंदिर में घुस गया। उसने मौका देखा कि मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ है और पास में कोई नहीं है। चोर ने आस पास देख वारदात को अंजाम दिया और मोबाइल चोरी कर मौके से फरार हो गया।