Girl in a jacket
HomeNationalMall में गोली चलने से मची अफरा-तफरी, 45 मिनट तक फंसे रहे...

Mall में गोली चलने से मची अफरा-तफरी, 45 मिनट तक फंसे रहे लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनबादः जेंट्स वॉशरूप में गोली चलने का मामला सामने आया है। गोली ओजोन गैलेरिया मॉल के फोर्थ फ्लोर में बार के बगल में स्थित जेंट्स वॉशरूम में चली। जिसमें नूतनडीह में रहने वाले सुनील कुमार वर्णवाल जख्मी हो गए। वे धनबाद सीओ के भांजा हैं। जिसे इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली सुनील के पेट में लगी है। गोली चलने की आवाज से मॉल अफरातफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल से निकलने वाले सभी रास्तों को बंद करा दिया। जांच के दौरान 45 मिनट तक लोग मॉल में फंसे रहे। जांच पूरी होने के बाद सभी को जाने की अनुमति दी। गोली मनोरम नगर में रहने वाले बिल्डर चंदन सिंह की पिस्टल से चली। घटना की सूचना पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी मौके पहुंचे। पुलिस को वॉशरूम से एक और काफी हाउस के पास गलियारे में एक जिंदा गोली मिली हैं।

पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है। पिस्टल का लाइसेंस है या नहीं इसकी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पिस्टल के जमीन पर गिरने से गोली चलने की बात सामने आई है। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस ने कॉफी हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिखा कि गोली चलने के बाद चंदन सिंह बाहर निकला और फिर आवाज देने के बाद अंदर चला गया। इसके बाद जख्मी को लेकर बाहर निकला।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -