Himachal Govt
Haryana Govtपेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने Water Workers को RCC के...

पेयजल की शुद्धता के लिए सभी पुराने Water Workers को RCC के आधारित बनाया जाएगा – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में उन सभी पुराने वाटर वर्क्स को आरसीसी (सीमेंट-कंक्रीट) आधारित बनाया जाए जहां भूमिगत जल से मिलकर पानी की शुद्धता प्रभावित हो रही है। इसके अलावा जहां-जहां संभव हो, वहां ट्यूबवेल आधारित वाटर वर्क्स को प्राथमिकता के आधार पर नहरी पानी आधारित बनाया जाए।

यह निर्देश मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में जलघरों व पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा भी मौजूद थे। विभाग के प्रधान सचिव पंकज यादव ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 1888 नहरी पानी आधारित वाटर वर्क्स तथा 4199 बूस्टिंग स्टेशन संचालित हैं। इनके अलावा 12404 ट्यूबवेल तथा 5 रेनी वैल स्कीम्स भी जलापूर्ति के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। विभाग द्वारा 3674 ट्यूबवेल संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंपे जा चुके हैं।

प्रदेश में जरूरत के अनुसार 103 नए नहरी आधारित वाटर वर्क्स, 1065 नए ट्यूबवेल, 369 नए बूस्टिंग स्टेशन तथा 2 नए रेनी वैल लगाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 7005 किलोमीटर वितरण नेटवर्क में से 1525 किलोमीटर लंबी लाइनों को बदला जाएगा जिसमें से मार्च 2027 तक 837 किलोमीटर वितरण नेटवर्क को बदल दिया जाएगा।

प्रदेशवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पैसों की कमी को आडे़ नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी वाटर वर्क्स को आरसीसी आधारित बनाया जाए जहां भूमिगत पानी, वाटर वर्क्स के पानी से मिक्स होने से पानी की टीडीएस, हार्डनेस तथा फ्लोराइड की मात्रा अधिक हो रही है।

सरकार द्वारा वर्तमान में किए जा रहे प्रयासों से आगामी वर्षों में भूमिगत जलस्तर में सुधार नजर आएगा। इससे न केवल गिरते भूजल स्तर पर रोक लगेगी बल्कि पानी की गुणवत्ता भी सुधरेगी। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांटों की स्थापना के कारण यमुना का जो पानी हरियाणा से दिल्ली जा रहा है उसकी गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव यशपाल यादव तथा इंजीनियर-इन-चीफ देवेंद्र दहिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नवंबर 2026 तक सभी पात्र स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे ड्यूल डेस्क

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा...

जिला में 12  सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला...

शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और अच्छे वेतन के हकदार हैं: CM Mann

चंडीगढ़: भगवंत सिंह मान सरकार ने आदर्श स्कूलों में...

नवंबर 2026 तक सभी पात्र स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे ड्यूल डेस्क

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने हरियाणा निवास में उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के...

बाल विकास परियोजना ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

ऊना,सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना ऊना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकताओं के 12 और सहायिकाओं के 27 रिक्त पदों के...

राज्यपाल ने गठित की कुलाधिपति अंतर-विश्वविद्यालयीय ‘विकसित भारत-2047’ टास्क फोर्स

राज्यपाल ने लोक भवन की पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया शिमला: राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कविन्द्र...

जिला में 12  सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

ऊना,सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना तथा जिला उपमंडल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आगामी 12 सितंबर को...