Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब सहित इन राज्यों में अगले 2 दिन बारिश और आंधी के...

पंजाब सहित इन राज्यों में अगले 2 दिन बारिश और आंधी के आसार, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का किया अलर्ट 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अगले दो दिन तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन राज्यों के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 मई को, पंजाब में 29 मई को और उत्तराखंड में 29 से 31 मई के दौरान कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब हो सकता है और तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिर सकते हैं।

हरियाणा और दिल्ली में मंगलवार को भी कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना भी नहीं है। पांच दिन बाद तापमान में दो से चार डिग्री के बीच बढ़ोतरी हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में आंधी और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, उन इलाकों में लोगों को बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी जाती है। बारिश के समय लोगों को पेड़ के नीचे भी नहीं छिपना चाहिए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दो जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

राजधानी शिमला में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। वहीं कुछ हिस्सों में दोपहर दो बजे शहर में एकाएक मौसम बदलने के साथ अंधड़ और तेज बारिश हुई। शहर के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। शिमला में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा मंडी में 25, भुंतर में नौ, सुंदरनगर में छह, कुफरी में 11 और मशोबरा में पांच मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से पहले के 24 घंटे में दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ तटवर्ती इलाकों और पूर्वोत्तर के राज्यों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60-70 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चली।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -