Nationalदेश के लिए बेहद खास रहा साल 2025, मन की बात के...

देश के लिए बेहद खास रहा साल 2025, मन की बात के 129वें एपिसोड में बोले PM Modi

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों के साथ मन की बात की। मन की बात के 129वें एपिसोड में उन्होने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। दुनिया ने यह साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें दिखी। यही भावना तब भी देखने को मिली थी जब वंदे मातरम के 150 साल पूरे हुए।

2025 ने हमें कई पल दिए

पीएम ने आगे कहा कि – ‘ऑपरेशन सिंदूर ने हमें ऐसे कई पल दिए हैं जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ है। देश की सुरक्षा से लेकर मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी। भारत ने साइंस और स्पेस क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में ही शुरु हुई। भारत में अब चीतों की संख्या भी 30 से ज्यादा हो गई है’।

महाकुंभ के आयोजन से हैरान हुई पूरी दुनिया

प्रधानमंत्री ने कहा कि – ‘2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिली है। साल की शुरुात में प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन हुआ जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने भी हर भारतीय को गर्व से भर दिया’। उन्होंने कहा कि – ‘स्वदेशी प्रोडक्ट्स के लिए भी लोगों ने बहुत उत्साह दिखाया है। लोग सिर्फ भारतीय लोगों की मेहनत से बने सामान खरीद रहे हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि 2025 ने भारत को और भी ज्यादा आत्मविश्वासी बना दिया है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...