Girl in a jacket
HomeHimachalभाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो चुकी है। शनिवार को कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता प्रेम कौशल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी नहीं हुई। भाजपा ने ऊना के कार्यक्रम को बड़ा चढ़ाकर तो बताया लेकिन किसी से यह नहीं कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के लिए कौन जिम्मेदार है। कौशल ने बताया कि भाजपा के जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार को गिराने की असफल कोशिश की थी।
उन्होंने हमारे 6 विधायकों को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस संगठन पर बहुत बड़ा उपकार किया था। इससे वे लोग बेनकाब हो गए जो सुक्खू सरकार के विरुद्ध कार्य कर रहे थे और कांग्रेस संगठन में रहने के लायक नहीं थे। उनके जाने से कांग्रेस को कोई हानि नहीं हुई। पहले दिन हमारे 40 विधायक थे और आज चुनाव के आखिर में भी हम 40 पर पहुंच चुके हैं। हमने 34 में भी सरकार चलाई थी और अब हम 40 विधायकों के साथ फिर से मजबूत स्थिति में हैं। मगर भाजपा ने जिन 9 नेताओं को भर्ती किया आज उनका अपने ही संगठन में विरोध हो रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
भाजपा के अंदर इस समय एस ज्वालामुखी धधक रहा है जो किसी भी समय फूट सकता है। कौशल ने बताया कि जयराम ठाकुर को फिर से सपने आ रहे हैं कि उन्हें कुर्सी मिलने वाली है। जयराम ठाकुर पहले भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे थे और अब तख्तापलट होने के बावजूद इस सच को स्वीकार करने से मुकर रहे हैं कि सुक्खू सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इस ऊना बैठक में भी भाजपा हिमाचल के विषयों और विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर टिप्पणी करने से बचती रही है। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा और बंधु मौजूद रहे।
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -