.
Punjab GovtPunjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

Punjab News: पटवारी 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत माल हल्का रुड़का, तहसील देहलों, लुधियाना में तैनात पटवारी पुनीत कुमार यादव को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को तहसील देहलों, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता की जमीन का बंटवारा करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस सिलसिले में आरोपी पटवारी पहले ही शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये रिश्वत ले चुका है।

शिकायतकर्ता अवैध रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा के थाना लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण...

Punjab News: 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 30 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुर: एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को नशा तस्करी...

ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा समेरिग्लो द्वारा एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह से मुलाकात

ब्रिटेन में बसे पंजाबी समुदाय से संबंधित मुद्दों और एन.आर.आई. की समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श चंडीगढ़: ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर...

स्वतंत्रता दिवस 2026: डीजीपी पंजाब द्वारा समारोह के प्रमुख स्थलों पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन रूपनगर और पटियाला रेंज में सुरक्षा संबंधी तैयारियों का लिया...

गैंगस्टरां ते वार का 203वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 722 स्थानों पर छापेमारी; 558 गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 270 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की चंडीगढ़: प्रदेश में चल रहे अभियान 'गैंगस्टरां ते वार' के...

कल्याणकारी योजनाओं के तहत 4,967 लाभार्थियों को 20.61 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगेः नरदेव कंवर

शिमलाः हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने आज यहां एक प्रेस...