.
Unaमारपीट में घायल व्यक्ति की PGI में मौत, ढाबा मालिक समेत दो...

मारपीट में घायल व्यक्ति की PGI में मौत, ढाबा मालिक समेत दो हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: टहलीवाल में ढाबा कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में जिला पुलिस ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबा मालिक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घायल कर्मचारी की उपचार के दौरान PGI चंडीगढ़ में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धारा भी जोड़ दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी अमित थापा, जो वर्तमान में संतोषगढ़ में रह रहा है, ने 23 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक उसका भाई केशव बहादुर पिछले करीब दो माह से टहलीवाल स्थित एक ढाबे में काम करता था। 22 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे वह अजौली मोड़ के पास बेहोशी की हालत में मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने ढाबा मालिक मुकेश कुमार पर मारपीट में संलिप्त होने का संदेह जताया था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ढाबा मालिक मुकेश कुमार की पीड़ित के साथ मारपीट में संलिप्तता सामने आई। इसी बीच उपचार के दौरान केशव बहादुर की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अभियोग में BNS की प्रासंगिक धारा जोड़ दी।

मामले की आगामी जांच में तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने ढाबा मालिक मुकेश कुमार निवासी कुठार बीट, तहसील हरोली, जिला ऊना तथा ढाबे के अन्य कर्मचारी संजीव कुमार निवासी कुठार बीट, तहसील हरोली, जिला ऊना को नियमानुसार हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ (भा.पु.से.) और एसडीपीओ हरोली मोहन रावत ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस द्वारा मामले की आगामी जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के...

Haryana News: बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल समेत दो युवक काबू

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने एचएमटी कॉलोनी पिंजौर में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ दो...

Punjab News: 3 नाबालिग बच्चे लापता होने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के टिब्बा इलाके में तीन बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार और आसपास के लोगों में...

Punjab News: अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन व हथियार बरामद

अमृतसरः जिले भर में नशे के खिलाफ शुरू की गई सख्त मुहिम के तहत जंडियाला पुलिस को बड़ी कामयाबी...

Punjab News: टिप्पर व स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः शहर के मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां, मिट्टी से...