Girl in a jacket
HomeNationalव्यक्ति ने नाके पर नहीं रोकी कार, पुलिस कर्मी ने ईंट मारकर...

व्यक्ति ने नाके पर नहीं रोकी कार, पुलिस कर्मी ने ईंट मारकर तोड़ा शीशा, ये सामान हुआ बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठः मवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तेज रफ्तार कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने रुकने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि कार का नंबर UP 16 BM 90 29 था और उसमें दो युवक अमन त्यागी और नमन त्यागी सवार थे। पुलिस का कहना है कि उन्होेंने कार रोकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की और सड़क पर कई गाड़ियों को टक्कर भी मारी।

इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर किसी तरह उसे रोका। कार सवार युवकों ने कार का शीशा खोलने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी ने ईंट से कार का शीशा तोड़ा और युवकों को बाहर निकाला। पुलिस को कार की तलाशी के दौरान गाड़ी में से शराब की बोतल और एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे। जिसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गाड़ी व पिस्टल को जब्त कर कार सीज कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पिस्टल रखने और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। जांच में पता चला है कि आरोपियों पर पहले से भी मारपीट का मामला दर्ज है। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -