Himachal Govt

Himachal Govt
Uncategorizedसरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के...

सरकार आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही – Ranbir Gangwa

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकसित करने और आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोथ कलां से खानपुर तक सड़क की विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए हरियाणा सरकार ने 2 करोड़ 45 लाख 92 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है।

इस सड़क की विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की मांग के अनुरूप सड़क के एक हिस्से में सीसी ब्लॉक के स्थान पर सीसी पेवमेंट का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 245.92 लाख रुपये की संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अब सड़क से संबंधित आगामी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना होती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने दैनिक आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलती है। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को आवश्यकतानुसार मजबूत एवं बेहतर बनाया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोथ कलां से खानपुर सड़क के सुधरने से कोथ कलां, खानपुर तथा आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को धरातल पर तेजी से लागू करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्राप्त मांगों और आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क के इस कार्य के लिए संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दिया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के...

केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना: Harjot Singh Bains

4 सालों में सरकारी स्कूलों के 786 विद्यार्थियों ने...

बड़ूही के पास कार-पिकअप में भीषण टक्कर, एक की मौत

पांच लोग घायल, कटर से कार काटकर निकाला फंसा व्यक्ति  ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल अंब के तहत ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर...

हरियाणा में पुलिस समेत छह प्रमुख विभागों में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तक Horizontal आरक्षण

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए सीधी भर्ती में...

राष्ट्रीय रोडमैप के अनुरूप हरियाणा ने तेज की नशे के खिलाफ कार्रवाई

जनवरी-जुलाई 2026 के दौरान राज्य में नशा तस्करी के 4,967 आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय...

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने कनाडा में वैश्विक सेमिनार में पंजाब के पोषण बागों और कृषि-निर्यात संभावनाओं को किया...

पंजाब में चल रहे हैं 5000 से अधिक स्कूल पोषण बाग और आंगनवाड़ी पोषण वाटिका ओंटारियो व्यापार विकास मंत्री...