सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, घटना के बाद आसपास फैली सनसनी
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां, पहाड़ी किनारे खड़ा होकर आत्महत्या का प्यास कर रहे बेटे को बचाने के चक्कर में पिता की भी जान चली गई। इसके कुछ देर बाद मां ने भी खाईं में कूद कर अपनी जान दे दी। पहाड़ी के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार ये सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे खवड्या डोंगर इलाके की बताई जा रही है।
घटना की सूचना तुरंत एरिया संबंधी पुलिस की दी गई। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। करीब तीन घंटे तक वह पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा और लोग उसे मनाने की कोशिश करते रहे। आखिर में युवक का पिता उसके पास पहुंचता है, लेकिन बेटा खाई में गिर जाता है और हाथ पकड़ने की वजह से पिता भी खाई में गिर गया। इसके थोड़ी ही देर बाद वहां मौजूद युवक की मां भी खाई में कूद कर अपनी जान दे दी।
तीन घंटे तक किनारे पर रहा खड़ा रहा युवक
दरअसल, दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिलते ही पदमपुरा अग्निशमन केंद्र की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हालांकि उसे बताया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति को बचाने के लिए उसके माता-पिता भी खाई में उतर गए थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीनों की मौत हो गई है।
मोबाइल की जीद ने ली सभी की जान
अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे कुणाल नए मोबाइल फोन की मांग को लेकर माता-पिता से बहस के बाद परेशान होकर पहाड़ी पर चढ़ गया। जिसके बाद ये घटना हुई है।
बचाने गया पिता भी खाईं में गिरा
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन लोगों को पहाड़ी से नीचे की तरफ गिरते हुए देखा जा सकता है।

